मुंबई में मीट की बिक्री पर से रोक हटाने वाले बाम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर स्टे लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट से 6 महीने में मामला निपटाने को कहा है दरअसल ज्ञानमंदिर ट्रस्ट ने बांबे हाइकोर्ट के आदेश पर रोक की मांग की थी। गौरतलब है कि जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व को लेकर मीट पर चार दिन के बैन के खिलाफ मटन कारोबारियों ने बांबे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पिछले हफ्ते विरोध और नाराजगी के बीच मीट पर बैन को चार दिन से घटाकर सिर्फ एक दिन 17 सितंबर के लिए कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते कहा था कि मुंबई एक मेट्रोपोलिटन शहर है। मांस की बिक्री पर इस तरह का सीधा प्रतिबंध फॉर्मूला नहीं हो सकता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।