राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के बीच फिर टकराव के आसार है. दरअसल, जंग के कार्यालय ने दिल्ली सरकार के अफसरों को चेतावनी दी है कि अगर वह असंवैधानिक आदेशों का पालन करते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी. उपराज्यपाल कार्यालय ने गृह मंत्रालय के हवाले से इस ओर एक ज्ञापन भी जारी किया है. गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार द्वारा संवैधानिक स्थिति के उल्लंघन के बाबत संज्ञान लिया है. ज्ञापन में अधिकारियों से कहा गया है कि अगर उनके द्वारा किसी भी असंवैधानिक आदेश का पालन किया जाता है, तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे. यही नहीं, अवैध आदेश के पालन के कारण अगर किसी तरह का वित्तीय नुकसान होता है तो इसकी भरपाई भी संबंधित अधिकारियों से ही की जाएगी. एलजी कार्यालय ने साफ तौर पर कहा कि ऐसी किसी भी स्थिति में अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।