प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू में कोई कमी नहीं आयी है अभी भी वे अपने चाहने वालों के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनके विरोधी चाहे जितनी भी आलोचना कर लें लेकिन मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहा है. इस बात का खुलासा अमेरिकी सर्वेक्षण एजेंसी प्यू के द्वारा जारी सर्वेक्षण से हुआ है जिसे गुरुवार को जारी किया गया है. सर्वेक्षण के अनुसार पिछले साल भारत में भाजपा नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता रेटिंग में तेजी से इजाफा हुआ है. प्यू ने छह अप्रैल से 19 मई, 2015 तक भारत में 2452 लोगों के बीच कराये गये अपने सर्वेक्षण के परिणामों में कहा कि मोदी ने अपनी नीतियों और शासन से न केवल देश में भारतीयों का गौरव बढाया है, बल्कि उनकी लोकप्रियता की रेटिंग उछलकर 87 प्रतिशत हो गयी है और परंपरागत कांग्रेसी आधार वाले स्थानों से भी उन्हें समर्थन मिल रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।