प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. पीएम मोदी सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बेहद तगड़े इंतजाम किए हैं. पीएम बिजली परियोजनाओं और सड़कों का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे.पीएम मोदी वाराणसी में आज सबसे पहले रिक्शाचालकों से मिलेंगे और 101 ई-रिक्शा और 501 साइकिल रिक्शा भी बांटेंगे. पीएम मोदी शाम 5.30 बजे वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा डीएलडब्लू ग्राउंड में होगी.पिछले तीन महीने में दो बार मोदी का वाराणसी दौरा रद्द हो चुका है. इससे पहले 28 जून और 16 जुलाई को वाराणसी में पीएम का दौरा होना था लेकिन 28 जून को भारी बारिश के कारण और 16 जुलाई को स्टेज पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत के कारण उनके दौरे रद्द हो चुके हैं.पीएम से मिलने के लिए यूपी के हजारों शिक्षा मित्र भी आज वाराणसी पहुंच रहे हैं. ये शिक्षा मित्र नियुक्ति रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले का विरोध रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।