महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलों को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक कर दिया। फाइलों को कोलकाता पुलिस म्यूजियम में रखा गया है। इन 64 फाइलों में कुल 12744 पन्ने हैं। सभी फाइलों को डिजिटाइज्ड (डिजिटल फॉर्मेट में बदलना) किया गया है।श्श् सभी 64 फाइलों की सीडी पब्लिक और नेताजी के परिवार के सदस्यों को दी गईं। इन फाइलों से इस बात के कोई सबूत नहीं मिलते कि उनकी मौत ताइवान में एक प्लेन क्रैश में हुई थी। उस वक्त भारत सरकार की ओर से नेताजी के भाई अमीय बोस को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि उन्हें ताइवान में प्लेन क्रैश की कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को ये फाइलें कोलकाता की राइटर्स बिल्डिंग पहुंचाई गई थीं। फाइलों में और क्या है, यह अभी तक ठीक से पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इन फाइलों से नेताजी की मौत या उन्हें आखिरी बार कहीं देखे जाने से जुड़े रहस्य से पर्दा उठ सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।