बीफ बैन पर हाईकोर्ट के दिए गए फैसले से नाराज लोगों ने श्रीनगर में जमकर हंगामा किया। अलगाववादी नेता मिरवाइज उमर फारूक की ओर से किए गए बंद के ऐलान के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा लहराया और नारेबाजी भी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों ने जुमे की नवाज के बाद श्रीनगर में जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पाकिस्तानी झंडे नजर आए। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कुछ गाड़ियों पर पत्थर भी फेंके। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज भी किया। कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।