वाराणसी में रिंग रोड का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को काशी में आते ही समझ आना चाहिए कि वो गौरवशाली परंपरा वाली नगरी में आए हैं। वाराणसी डीरेका मैदान में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैंने अपना हर मिनट विकास के लिए लगाया क्योंकि सारी समस्याओं का निदान विकास से ही होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्किल डेवलपमेंट का अभियान चलाया है। मोदी ने कहा कि शिक्षामित्र निराश न हों, उनकी समस्या भी हल होगी। मोदी ने शिक्षामित्रों से कहा कि जीवन में कभी हौसला खोना नहीं चाहिए। मैंने शिक्षामित्रों की समस्याएं सुनी हैं। इस मामले में यूपी सरकार से बात करूंगा। लेकिन शिक्षामित्रों का आत्महत्या करना सही नहीं है। शिक्षामित्रों को अपना हौसला नहीं खोना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।