आने वाले एक सप्ताह में राज्य में अगर बारिश नही हुई तो सरकार सुखाड पर कोई बडा फैसला ले सकती है। राज्य के कृषि मंत्री रंधीर सिंह ने कोडरमा में कहा कि सभी जिलो से सुखाड की स्थिती को लेकर रिर्पोट मांगी गयी है और उन रिर्पोटो के अध्ययन के बाद रघुवर सरकार किसानो के हित में फैसला लेगी। उन्होने कहा कि बारिश नही होने के कारण हालात बेहतर नही है। उन्होने कहा कि आने वाले साल से प्रधानमंत्री सिंचाई योजना को लेकर एक रोड मैप तैयार किया जायेगा जिससे इस तरह के हालत से निबटा जा सकेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।