भारत 22 अपाचे अटैक और 15 चिनूक हेलीकॉप्टर अमेरीका से खरीदेगा। ये सौदा 18951 करोड़ रूपये में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए अमेरीका रवाना होने से पहले इस डील को सुरक्षा की कैबिनेट कमेटी मंजूरी दे देगी। ये सौदा तीन साल से अटका हुआ पड़ा है और 13 बार कीमतें बढ़ चुकी हैं। हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनी बोइंग और अमेरीकन सैन्य सुरक्षा कमांड ने 30 सितंबर के बाद इनकी कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मीटिंग कर इस बारे में निर्णय लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।