डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की मांग को लेकर समर्थकों ने पंजाब में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरमीत राम रहीम की फिल्म पर महाभारत छिड़ा हुआ है। 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को हालांकि आधिकारिक तौर पर बैन नहीं किया गया है लेकिन पंजाब में फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं दिखाए जाने पर समर्थक विरोध जता रहे हैं और तुरंत इसे सिनेमाघरों में दिखाने की मांग कर रहे हैंण् सिख समुदाय की ओर से विरोध की आशंका के मद्देनजर सिनेमाघर इस फिल्म को लगाने से कतरा रहे हैंण् पंजाब के मोगा में डेरा समर्थक रेल लाइनों पर बैठ गए हैंण् प्रदर्शन की वजह से 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैंण् सिख समुदाय इस फिल्म का विरोध कर रहा हैण् डेरा समर्थकों ने इसके खिलाफ जगह.जगह हाईवे भी जाम किया हैण् भटिंडा में विरोध प्रदर्शन किया गयाण् झारखंड सरकार ने फिल्म की रिलीज पर राज्य में रोक लगा दी है। ऐसा फिल्म में आदिवासियों के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में आदिवासी भाईयों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की अनुमति नहीं दी जा सकती
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।