इंडियन आर्मी अगले महीने पाकिस्तान बॉर्डर के पास अब तक की सबसे बड़ी एक्सरसाइज करने जा रही है। इसमें सभी तरह के हथियारों को आजमाने के साथ ही दुश्मन के इलाके में हमला बोलने की तैयारी पर फोकस रहेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-नवंबर में यह एक्सरसाइज राजस्थान में होगी। इसके लिए झांसी से लेकर हैदराबाद तक तैनात आर्मी यूनिट्स से जवान भेजे जा रहे हैं। एक्सरसाइज में करीब 30 हजार जवान शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस एक्सरसाइज में करीब 30 हजार जवानों के अलावा सैकड़ों टी 20 एस और टी 72 टैंकों को शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं आर्टिलरी गन्स और मल्टीपल लॉन्च रॉकेट भी परखे जाएंगे। पूरी एक्सरसाइज के दौरान रियल टाइम ट्रांसपेरेंसी को ध्यान में रखा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।