लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपने जीजा अनिल साधु के आरोपों पर सफाई दी है.. उन्होंने कहा है कि अनिल साधु उम्र में उनसे बड़े हैं और वो मुझे डांट सकते हैं. चिराग ने बोला कि परिवार की बातों पर वो सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहेंगे और आपस में बात करके मामले को सुलझा लेंगे..गौरतलब है कि कल लाइव शो के दौरान पासवान के दामाद अनिल साधु ने टिकट बंटवारे को लेकर एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था. अनिल कुमार ने कहा था कि जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया उन्हें टिकट नहीं मिला।ं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।