केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे. राजनाथ जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थितियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. राजनाथ सुबह लगभग नौ बजे सीमा सुरक्षा बल के विमान से जम्मू हवाईअड्डे के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उतरे. इस दौरे पर राजनाथ के साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीएसएफ के महानिदेशक डी.के.पाठक और आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चैधरी भी हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि सभी पड़ोसियों से बेहतर संबंध चाहता है. हमने हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाया है, पाकिस्तान को भी ऐसा करना चाहिए और संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।