भारत-पाकिस्तान कि बीच फ्लैग मीटिंग
(International)
नियंत्रण रेखा पर बढ़ते गतिरोध को रोकने के लिए शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान दोनों ने सकारात्मक कदम उठाने का वादा किया है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुई फ्लैग मीटिंग में दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच सीजफायर उल्लंघन रोकने और सीमा पर शांति बहाली पर सहमति बनी. डिफेंस च्त्व् एसएन आचार्य ने बताया कि सुबह करीब 11रू30 बजे पुंछ सेक्टर में फ्लैग मीटिंग हुई. मीटिंग में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सीजफायर उल्लंघन रोकने, आम नागरिकों पर लगातार हो रहे हमले, सीमा पर जासूसी और घुसपैठ रोकने के मुद्दों पर चर्चा हुई.






Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।