मुंबई हमले के सात साल बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अब दोबारा भारत पर हमले की साजिश रच रहा है. खुफिया एजेंसियों ने 26 11 जैसे हमले की चेतावनी दी है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री सुरक्षा भी बढ़ा दी है. लश्कर की साजिश भारत के कई शहरों और हमारे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले करने की है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने ताजा अलर्ट जारी किया है । खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी नेवी लश्कर के आतंकियों की मदद कर रही हैं. 2008 में मुंबई के हमलावर भी समुद्री रास्ते से ही भारत में दाखिल हुए थे .खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हाल में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकी भी इन हमलों की साजिश में शामिल थे. भारत में पिछले दिनों मोहम्मद नवेद याकूब और सज्जाद समेत दूसरे आतंकी गिरफ्तार गए थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।