सात दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी आज आयरलैंड दैरे पर रवाना हुए, पीएम मोदी यहां से अमेरिका भी जाएंगे. मोदी 23 से 28 सितंबर तक आयरलैंड और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. मोदी आयरलैंड में आज प्रधानमंत्री एंडा केनी के साथ बातचीत करेंगे. किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 60 वर्षो में यह पहला दौरा होगा. मोदी आयरलैंड के साथ मजबूत आपसी संबंध और आर्थिक संबंध विकसित करने पर बातचीत करेंगे. आयरलैंड में मोदी भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे. मोदी 24 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. मोदी एक ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका जा रहे हैं, जब संयुक्त राष्ट्र अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है. मोदी न्यूयार्क में 2015 के बाद के नए सतत विकास एजेंडे की औपचारिक स्वीकृति के लिए आयोजित संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वह राष्ट्रपति ओबामा द्वारा शांति स्थापना पर आयोजित एक शिखर बैठक में भी हिस्सा लेंगे. भारत न्यूयार्क में जी-4 के नेताओं की एक शिखर बैठक आयोजित करेगा, जिसमें मुख्य एजेंडा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।