हार्दिक पटेल के गायब होने पर हुई अदालत में सुनवाई
(India)
गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार देर रात हार्दिक पटेल के गायब होने के मामले में सुनवाई शुरू की। यह गुजरात के इतिहास में पहला ऐसा मामला है जिसके लिए देर रात हाई कोर्ट सुनवाई कर रहा है। न्यायमूर्ति एमएस शाह ने अपने निवास पर हार्दिक पटेल के गायब होने के मामले की सुनवाई करते हुए 24 सितंबर तक का नोटिस जारी किया। याचिका वकील बीएम मांगुकिया ने दायर की है। याचिका में हार्दिक की जान पर खतरा बताया गया है। वहीं, सरकारी वकील मीतेश अमीन ने हार्दिक की गिरफ्तारी से इनकार किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।