अमेरिका में भारतीय समुदाय ने किया मोदी का भव्य स्वागत
(India)


भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने गुरुवार को यहां भव्य स्वागत किया। वह संयुक्त राष्ट्र सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आए हैं। इस यात्रा के दौरान उनका जोर अपने श्मेक इन इंडियाश् और श्डिजिटल इंडियाश् जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर रहेगा। मोदी न्यूयॉर्क के हवाईअड्डे से निकलकर वालडोर्फ एस्टोरिया होटल पहुंचे। उन्होंने वहां उनका ढोल-नगाड़ों के साथ पहले से इंतजार कर रहे लगभग 500 लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बहुत भीड़ उमड़ने की वजह से खुफिया सेवा विभाग के एजेंटों ने मोदी को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मोदी के प्रशंसक ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे। प्रशंसकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार भी किया। मोदी के होटल पहुंचने से चार घंटे पहले से ही उनके प्रशंसक होटल के बाहर जुटने शुरू हो गए थे। न्यूजर्सी में रह रही भारतीय समुदाय की ज्योति पटेल ने कहा कि वह मोदी के समर्थन में यहां आई हैं, क्योंकि ‘मोदी एक ईमानदार छवि वाले इंसान हैं और भारत की उम्मीद हैं।’ मोदी के एक अन्य समर्थक विक्रम अमीन ने कहा कि वह यहां मोदी का स्वागत करने आए हैं। बाद में मोदी ने न्यूयॉर्क और शिकागो में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से अनौपचारिक मुलाकात की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।