सोमनाथ भारती के करीब पहुंची दिल्ली पुलिस!
(India)
दिल्ली पुलिस पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के करीब पहुंच चुकी है. उनको कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. पुलिस के मुताबिक, सोमनाथ जहां छिपे हुए हैं, उस जगह को ट्रेस कर लिया गया है. वह आगरा के पास छिपे हुए हैं. गुरुवार की सुबह टेक सर्विलांस के लिए पुलिस ने उनके लोकेशन को ट्रेस किया है. उनका मोबाइल स्विच ऑफ है. किसी प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह वह अपना फोन लगातार बदल रहे हैं. सोमनाथ पर सरेंडर करने के लिए चैतरफा दबाव पड़ रहा है, लेकिन उनका कहना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट फैसला नहीं आ जाता, वह सरेंडर नहीं करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।