सुरक्षा बलों के प्रयासों से नक्सली हिंसा में कमी
(India)
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण देश में नक्सली हिंसा में 35 प्रतिशत की कमी आयी है. उन्होंने यहां एक ग्राफिक पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि सीआरपीएफ कर्मियों के बहादुरी भरे प्रयासों के कारण वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में घटनाओं में 35 प्रतिशत की कमी आयी है.’ ग्राफिक पुस्तिका में कच्छ रण क्षेत्र स्थित सरदार पोस्ट में 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की वीरता और बलिदान का चित्रण किया गया है. इस अवसर पर गृह मंत्री ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और अन्य क्षेत्रों में बचाव और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की भूमिका की सराहना की. उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा दिखाए गए पराक्रम और त्याग की भी सराहना की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।