जम्मू-कश्मीर इंटरनेट और डाटा सर्विस पर बैन
(India)
बकरीद के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. इंटरनेट और डाटा सर्विस पर बैन लगाने के बाद सरकार ने अलगाववादी नेताओं यासीन मलिक और मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद कर दिया है. राज्य में बीफ बैन के हाईकोर्ट के आदेश के बाद से ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बीते शुक्रवार पाकिस्तान के झंडे भी लहराए थे. अलगाववादियों की ओर से लगातार हो रही ऐसी गतिविधियों के चलते बकरीद पर सरकार किसी तरह की अनहोनी टालने की पूरी कोशिश कर रही है.अलगाववादी नेताओं को नजरबंद करने के पीछे भी सरकार की यही मंशा है. वहीं, राज्य सरकार ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक इंटरनेट और डाटा सर्विसेज में बैन लगाने का आदेश जारी किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।