सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर मोदी का भाषण आज
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूएन समिट में सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आयोजित बैठक को करेंगे संबोधित. भारतीय समय के मुताबिक मोदी का भाषण रात करीब सवा दस बजे होगा. दुनिया के डेढ़ सौ शीर्ष नेता उन्हें सुनेंगे. दुनिया मोदी को सुनेगी क्योंकि भारत इस वक्त दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. सस्टेनेबल डवलपमेंट के नये लक्ष्य तय किए जा सकते हैं. क्योंकि मिलेनियम डेवलपमेंट गोल की समय सीमा इसी साल पूरी हो रही है. यूएन समिट का एजेंडा ही दुनिया के लिए नये विकास लक्ष्य तय करना है. इनमें मुख्य है कि 2030 तक दुनिया से गरीबी कैसे खत्म की जाए. इसके लिए अब 17 नए लक्ष्य तय किए जा सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।