बकरीद पर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए और राष्ट्र विरोधी नारे भी लगाए। सोशल मीडिया के दुरुपयोग होने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने घाटी में दो दिन के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। श्रीनगर में गुरुवार को हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में सरकार को बताया गया था कि राज्य में बीफ पर प्रतिबंध को लेकर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इस पर कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने सभी इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को थ्री जी, टू जी, जीपीआरएस और ब्रॉडबैंड सेवाओं को 25 और 26 सितंबर को बंद करने का निर्देश दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।