प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिलिकॉन वैली पहुंचेंगे। वे एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से सैन फ्रांसिस्को में मिलेंगे। मोदी से पहले 1978 में मोरारजी देसाई बतौर पीएम बे एरिया गए थे। वहीं, जुकरबर्ग फेसबुक में दूसरी बार किसी देश के नेता के साथ टाउनहॉल करेंगे। इससे पहले जुकरबर्ग ने अप्रैल 2011 में ओबामा के साथ टाउनहॉल किया था। वहीं, गूगल के नए सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में कहा था कि वे मोदी से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।