छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने माओवादियों को विस्फोटक आपूर्ति करने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साढ़े 7 क्विंटल विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त विस्फोटकों का बाजार मूल्य लगभग सवा तीन लाख रूपए आंका गया है। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि लम्बे समय से माओवादियों को विस्फोटक आपूर्ति करने का एक शहरी नेटवर्क चल रहा था। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली कि उड़ीसा के एक माईनिंग इंजीनियर कमलाकांत स्वाई के दरभा डिविजन कमेटी के मिलिट्री चीफ देवा के साथ संबंध है और कमलाकांत माओवादियों को विस्फोटक सप्लाई करता है। जिसके बाद पुलिस द्वारा एक पाइंटर के माध्यम से कमलाकांत स्वाई से संपर्क कर बारूद की डिमांड की गई।कमलाकांत ने विस्फोटक देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा। अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार शाम कमलाकांत ने फोन करके पाइंटर को विस्फोटक उपलब्ध कराने की बात कही। तयशुदा स्थान पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया, आज जैसे ही कमलाकांत और उसके तीन साथी विस्फोटक देने के लिए आए, उनकी घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। मौके पर एक बुलेरो पीकप एक्सप्लोजिव वेन, जिसमें 27 पेटी जिलेटीन, 1 बंडल कारडेक्स वायर, 8 नग छत्तीसगढ़ का फर्जी नंबर प्लेट एवं इंडिका कार से 3 पेटी जिलेटीन बरामद की गयी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।