उचित समय पर  देंगे पाकिस्तान के आरोपों का जवाब
(India)
भारत ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यूएनएससी को लिखे गए लेटर्स हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सईद सलाहुद्दीन के बयान पर आधारित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मीडिया से कहा कि भारत के पास यूएन को लिखे गए इन दोनों लेटर्स के बारे में जानकारी है। स्वरूप ने कहा कि 9 सितंबर को लिखा गया दूसरा खत उस सलाहुद्दीन के बयान पर आधारित है, जिसे हम ग्लोबल टेररिस्ट के तौर पर देखते हैं। सही वक्त आने पर हम इसका जवाब देंगे। 4 सितंबर को लिखे गए पहले लेटर के बारे में स्वरूप ने कहा कि बीएसएफ और पाक रेंजर्स की अभी हाल ही में मुलाकात हुई है। ऐसे में ये लेटर खुद ही इस बात को नकारता है कि दोनों देशों के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। स्वरूप ने कहा कि इन लेटर्स के आधार पर यूनाइटेड नेशंस की ओर से अगर कोई कार्रवाई की जाती है, तो हम जवाब देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।