प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि डिजिटल इंडिया भारत में ऐसे स्तर का बदलाव लाने का एक उद्यम है जिसकी तुलना दुनिया में नहीं है। इसमें विकास को वास्तव में समावेशी बनाने की क्षमता है। प्रधानमंत्री ने यहां सिलिकन वैली के मुख्य कार्यकारियों (सीईओ) को संबोधित करते हुए अपनी महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया पहल के बारे में कहा, यह भारत में ऐसे स्तर का बदलाव लाने का उद्यम है जिसकी संभवत मानव इतिहास में तुलना नहीं हो सकती। तीन दशक से अधिक समय में सिलिकन वैली आने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कागजी दस्तावेज रहित (पेपरलेस) लेनदेन चाहती है। उन्होंने कहा, विभिन्न विभागों में दस्तावेजों को साझा करने के लिए हम प्रत्येक नागरिक को डिजिटल लॉकर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने दर्शकों की तालियों के बीच कहा, माईगॉवइन के बाद हमने नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पेश किया है। इससे मैं लोगों के अधिक करीब रह पा रहा हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं अपने सवा अरब नागरिकों को डिजिटल रूप से जोड़ना चाहता हूं। उन्होंने सरकार द्वारा ब्रॉडबैंड संपर्क के लिए उठाए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं प्रौद्यागिकी को लोगों को सशक्त करने के तरीके और उम्मीद तथा अवसर के बीच के अंतर को कम करने के माध्यम के रूप में देखता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।