अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के बीच निवेशकों ने कीमती धातुओं में लिवाली से हाथ खींच लिए। इससे स्थानीय सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 120 रुपये टूटकर 28 हजार 330 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग न निकलने कारण चांदी भी 350 रुपये लुढ़ककर 45 हजार 250 रुपये प्रति किलो हो गई। न्यूयॉर्क में सोना 2.3 फीसद फिसलकर 1,306.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी प्रकार चांदी 2.5 फीसद की हानि के साथ 20.91 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 120 रुपये घटकर 28 हजार 130 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 24 हजार 900 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 515 रुपये लुढ़ककर 45 हजार 75 रुपये प्रति किलो बोली गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।