सरकार ने 100000 करोड़ रुपए से अधिक का ब्लैंक मनी पकड़ा
(India) यह आंकड़ा आयकर विभाग द्वारा इससे पिछले वर्ष कालेधन का पता लगाने के लिये मारे गये छापों के दौरान जब्त राशि के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आयकर विभाग ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान तलाशी अभियान में 10,791.63 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया जबकि इसी अवधि में देशभर में सर्वे ऑपरेशन में विभाग को 90,390.71 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला।
आयकर विभाग की यह कारवाई व्यक्तियों, व्यावसायिक फर्मों, कंपनियों और अन्य वित्तीय संस्थानों के खिलाफ कर चोरी का पता लगाने के लिए की गई। विभाग की तलाशी और छापे के अभियान तथा सर्वे ऑपरेशन में कुल मिलाकर 1,01,181 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया गया। तलाशी अभियान में आयकर विभाग के अधिकारी किसी कंपनी के कार्यस्थल और आवास दोनों जगह छापा मारते हैं जबकि सर्वे में अधिकारी केवल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ही तलाशी लेते हैं। इससे पहले 2012-13 में आयकर विभाग ने तलाशी और सर्वे दोनों के जरिये केवल 29,628 करोड़ रुपये का पता लगाया। विभाग ने 2013-14 के दौरान आभूषण, सावधि जमाओं और 807.84 करोड रुपये की नकदी जब्त की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।