आगामी त्योहारों के लिए स्टॉकिस्टों व रिटेलरों की लिवाली निकलने से बुधवार को सोने व चांदी में तेजी आई। इस दिन स्थानीय सराफा बाजार में पीली धातु 160 रुपये सुधर कर 28 हजार 360 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। मंगलवार को यह धातु 275 रुपये फिसली थी। इसी तरह चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 45 हजार 400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दिन यह धातु 200 रुपये टूटी थी।यहां सोना आभूषण के भाव 160 रुपये बढ़कर 28 हजार 160 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। आठ ग्राम की गिन्नी 100 रुपये सुधरकर 24 हजार 900 रुपये हो गई। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 185 रुपये के फायदे में 45 हजार 95 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का एक हजार रुपये उछलकर 80000-81000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।