(DELHI, India)
इस फैसले के बाद इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई सीमा को 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दिया गया है। 49 फीसदी की इस लिमिट में एफडीआई और पोर्टफोलियो दोनों शामिल हैं। वहीं, आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के भंडार से एक करोड़ टन गेहूं खुले बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी। एफसीआई गोदामों से गेहूं बाहर निकालने के इस फैसले से गेहूं का बाजार मूल्य संतुलित रहेगा और महंगाई पर लगाम लगेगी। बैठक में महंगाई समेत कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व अन्य कैबिनेट मंत्री उपस्थित थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।