वैश्विक संकेतों के बीच सोना और चांदी में गिरावट जारी
(India) वहीं चांदी के भाव 600 रुपए लुढ़ककर 44,400 रुपए प्रति किलो रह गये। बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच डालर के मजबूत होने के कारण सोने, चांदी की कीमतें दबाव में आ गयीं। सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 प्रतिशत गिरकर 1291.64 डालर प्रति औंस रहे। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,100 रुपए और 27,900 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 200 रुपए टूटकर 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 600 रुपए की गिरावट के साथ 44,400 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 620 रुपए टूटकर 44,015 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपए की गिरावट के साथ 78,000-79,000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।