सुषमा स्वराज ने की सीपीएन-यूएमएल नेताओं से मुलाकात
(International) इससे पहले सुषमा को कल यहां एक पांच सितारा होटल में गौतम और सीपीएन यूएमएल के शीर्ष नेताओं से मिलना था लेकिन कुछ संवादहीनता की वजह से यह मुलाकात नहीं हो पाई थी। इस बैठक में मौजूद रहे पार्टी के महासचिव इशवोर पोखरेल ने कहा, ‘यह केवल संवादहीनता थी और आखिरकार गलतफहमी दूर हो गई। उन्होंने रविवार सुबह हमारे नेताओं से मिलने का समय निकाल लिया।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी विदेश मंत्री से एक घंटे की महत्वपूर्ण बातचीत हुई।’ सुषमा ने सुबह तीन दिवसीय दौरे को संपन्न करके काठमांडो से रवाना होने से एक घंटे पहले पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर जाने से ठीक पहले होटल हयात रीजेंसी में गौतम के नेतृत्व में सीपीएन यूएमएल टीम से मुलाकात की थी। कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल, एकीकृत मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (सीपीएन यूएमएल) नेपाल की संविधान सभा में नेपाली कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।