(International)
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के प्रवक्ता ए लेसेन्को ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं के अनुसार ब्लैक बॉक्स के डाटा से पता चला है कि राकेट से किये गये हमले के कारण विमान में जबरदस्त विस्फोट हुआ। रूस समर्थक विद्रोहियों ने मलेशिया को ब्लैक बाँक्स सौंपा था जिसकी जांच ब्रिटेन के विशेषज्ञों ने की है। इस बीच नीदरलैंड के जांचकर्ताओं ने विमान हादसे से संबंधित यूक्रेन की ताजा जानकारी की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया है। उसका कहना है कि जब तक ब्लैक बॉक्स के डाटा से विस्तार से पूरी जानकारी नहीं मिल जायेगी, वह कुछ भी नहीं कहेगा। इस माह 17 तारीख को हुये विमान हादसे में उसके 193 नागरिकों की मौत हुई थी। यूक्रेन और पश्चिम देशों के उसके सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने रूस की मदद से मलेशियाई विमान को मिसाइल से मार गिराया था। इसको लेकर अमेरिका एवं अन्य देश रूस के खिलाफ कडे प्रतिबंध पर विचार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।