गाजा में मरने वालों की संख्या 1300 से ज्यादा हुई
(International)
इजरायली सैनिकों और हमास के बीच गाजा में हो रहे संघर्ष में बुधवार को कम से कम 92 फलीस्तीनी मारे गए। इनमें से 20 लोग संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल पर इजरायली सेना की बमबारी में मारे गए। इसके साथ ही इस लड़ाई में मरने वालों की संख्या 1323 हो गई है। बताया गया है कि इजरायल रातभर आसमान, जमीन और समुद्र से गाजा पर गोलाबारी करता रहा। दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल में इजरायल के ताजा हवाई हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र संचालित स्कूल पर इजरायली सैनिकों की बमबारी में 20 लोग मारे गए और 90 घायल हो गए। इस बारे में स्थानीय निवासी अबू अली ने बताया कि जबालिया में अबू हुसैन स्कूल में इजरायली सैनिकों ने बमबारी की। यहां युद्ध के कारण विस्थापित सैकड़ों फलीस्तीनियों ने शरण ले रखी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।