चीन में हिंसक संघर्ष में 32 लोगों की मौत
(International)
चीन के अशांत शिनचियांग प्रांत में ईद की शाम को आतंकियों ने चाकू और कुल्हाड़ियों से लोगों पर हमला कर दिया। इस बड़े हमले में 22 आतंकियों सहित 32 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। चीनी मीडिया में आई खबर के मुताबिक सोमवार को बड़ी संख्या में आए उग्यूर आतंकियों ने हुआंगदी टाउन के एक सरकारी ऑफिस और पुलिस स्टेशन पर हमला किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावरों को मार गिराया और 41 अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इस हमले में 10 आम लोग मारे गए। चीन ने इस हमले के लिए अलकायदा समर्थित श्ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंटश् को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार शाम तीन-चार टुकड़ियों में आए आतंकियों ने हुआंगदी टाउन में अलग-अलग जगहों पर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को व्यस्त रखने के लिए कुछ आतंकी पुलिस स्टेशन में घुस गए। पुलिस बल ने इन आतंकियों को मारने के बाद टाउन में घूम रहे आतंकियों का पीछा किया। पिछले महीने भी इसी तरह की एक घटना में 13 आतंकियों को मारा गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।