गाजा में स्कूल के सोते हुए बच्चों पर हमला शर्मनाक : UN प्रमुख बानकी मून
(International) स्कूल में 3,000 से ज्यादा विस्थापित फिलस्तीनी नागरिक रह रहे थे। सुबह यह स्कूल इजरायली टैंक से हो रही गोलाबारी की चपेट में आ गया जिससे बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। कोस्टारिका पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए संरा प्रमुख ने इजरायल से संयुक्त राष्ट्र स्थलों और वहां रह रहे, महिलाओं, बच्चों तथा परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। बान ने कहा, ‘ सोए बच्चों पर हमले से ज्यादा कुछ भी शर्मनाक नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं..। यह अनुचित है। यह जवाबदेही और न्याय की मांग करता है..।’ उन्होंने विभिन्न पक्षों से लड़ाई रोकने और तुरंत बिना किसी शर्त के संघषर्विराम पर सहमत होने की अपील की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।