इजरायल ने हमास की सुरंगों को नष्ट करने की कमस खाई
(International)
इजरायल ने गाजा में फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के सुरंगों को नष्ट करने की कमस खाई है। उसने कहा है कि वह तब तक संघर्ष विराम नहीं करेगा जब तक ये सभी सुरंगें नष्ट नहीं हो जातीं। गाजा में हमले तेज करने के लिए उसने अपने 16 हजार और रिजर्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुला लिया है। गाजा में पिछले 24 दिनों से जारी इजरायली कार्रवाई में अब तक 1374 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं। इजरायल ने गाजा से होने वाले रॉकेट हमले रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन बाद में उसने अपनी कार्रवाई का विस्तार करते हुए हमास की सुरंगों को नष्ट करना प्रारंभ किया। इनमें से कुछ का प्रयोग आतंकियों ने इजरायल पर हमले के लिए किया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश संघर्ष विराम के प्रयासों पर ध्यान दिए बिना इन सुरंगों को नष्ट करके ही दम लेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।