(International)
सेना ने रविवार को घोषणा की कि गिवाती इन्फैन्ट्री ब्रिगेड का 23 वर्षीय सैनिक हैदर गोल्डिन शुक्रवार को लड़ाई में मारा गया। इजरायल के रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख रब्बी के साथ कफार सबा शहर में सैनिक के घर जा कर उसके परिजनों से मुलाकात की। सैनिक के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। पूर्व में सेना ने कहा था कि उसका मानना है कि सैनिक को शुक्रवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता से संघर्षविराम लागू होने के करीब एक घंटे बाद ही हमास के एक हमले में पकड़ लिया गया। हमास ने शनिवार को सैनिक को कथित तौर पर अपहृत किए जाने से अलग रखा। कथित अपहरण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून और अन्य ने सैनिक की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की। समझा जा रहा था कि सैनिक का शुक्रवार को कथित अपहरण किया गया। इसके तत्काल बाद इजरायल ने भूभाग में सघन तलाशी अभियान चलाया और भीषण गोलाबारी की जिसमें बड़ी संख्या में फलस्तीनी मारे गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।