सिंडीकेट बैंक के सीएमडी एसके जैन 4 दिन की CBI रिमांड पर
(India) सीबीआई मामले में दूसरे कोणों से भी जांच करना चाहती है। मामले में अधिकारियों के टेलीफोन ट्रांसस्क्रिप्ट से कुछ नई बातें सामने आ सकतीं हैं। जरूरी औपचारिकतायें पूरी करने के बाद सीबीआई ने जैन तथा सात अन्य को हिरासत में ले लिया। सात अन्य में प्रकाश इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश अग्रवाल और निदेशक विपुल अग्रवाल, चार्टर्ड एकाउंटेंट पवन बंसल, विनीत और पुनीत गोधा (जैन के संबंधी), विजय पहुजा और पंकेज बंसल शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई ने जैन को कथित तौर पर भूषण स्टील के साथ 50 लाख रपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। कंपनी को रिण विस्तार देने के एवज में इस रिश्वत पर बातचीत चल रही थी। कंपनी बैंक के कर्ज का भुगतान समय पर नहीं कर रही थी और करोड़ों रुपये की उसकी देनदारी थी। एफआईआर में कंपनी के उपाध्यक्ष नीरज सिंघल का भी नाम है जो कि तब से फरार हैं। आरोप है कि उन्होंने किसी पुरषोत्तम टोटलानी के जरिये विनीत गोधा जो कि सिंडीकेट बैंक के सीएमडी जैन के रिश्तेदार हैं, को राशि का भुगतान किया है। ये सभी फरार हैं और सीबीआई को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। सीबीआई ने जैन के घर से 21 लाख रपये की नकद राशि मिलने का दावा किया है। इसके अलावा 1.68 करोड़ रुपये का सोना और 63 लाख रपये की सावधि जमा रसीदें भी उसे मिलीं हैं। सीबीआई पिछले छह माह से जैन की गतिविधियों पर नजर रखे हुये थी। उसके बाद ही इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।