(Amarpur, Banka)
प्रांत में आए 6.5 तीव्रता के तेज भूकंप से भारी तबाही हुई है और करीब 400 लोग मारे गए हैं। पिछले 14 साल में प्रांत में आए सबसे भीषण भूकंप के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़कर 398 हो गयी और कुछ लोग अब भी लापता हैं। भूकंप से झाओतोंग शहर और कुजिंग शहर में करीब 10.8 लाख अन्य प्रभावित हुए हैं जिनमें करीब 1,801 घायल शामिल हैं। युन्नान के नागरिक मामलों के विभाग ने कहा कि भूकंप की वजह से करीब 2,30,000 लोगों को आपात रूप से बाहर निकाला गया। विभाग ने कहा कि भूकंप से करीब 80,000 मकान गिर गए और 1,24,000 अन्य गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए,,,मृतकों में लुदियान काउंटी के 319, कियाओजिया काउंटी के 66, झाओयांग जिले के एक और हुईज काउंटी के 12 लोग शामिल हैं। कियाओजिया में तीन लोग लापता हैं। कल शाम साढ़े 4 बजे आए भूकंप के बाद बचावकर्ता लोगों की जान बचाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।