SAIL की हिस्सेदारी बिक्री के लिए माह के अंत से रोडशो
(India) इसके लिए विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने का अभियान सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। सेल की पांच फीसद हिस्सेदारी बिक्री से करीब 1,800 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। इस्पात मंत्रालय से जुड़े सूत्र ने बताया, यह इश्यू बाजार में अगले माह के मध्य में आएगा। इस बात का ध्यान में रखते हुये विनिवेश मंत्रालय ने अगस्त के अंतिम सप्ताह से घरेलू बाजार में रोड-शो शुरू करने का निर्णय किया है। जबकि विदेश में इसके लिए रोडशो अगले माह के पहले सप्ताह से किया जाएगा। इस विनिवेश कार्यक्रम में सरकार के करीब 20.65 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ब्रिकी की पेशक) या नीलामी के जरिए की जाएगी। यह नीलामी मुंबई एवं चेन्नई में होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।