करीब 4.6 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं की पहचान सत्यापित नहीं : सीएजी
(India) आतंकवादी हमलों में कई बार फर्जी मोबाइल सिम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई है लेकिन देश में कम से कम 4.59 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी पहचान सत्यापित नहीं की गई है। सीएजी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। शुक्रवार को संसद में पेश सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सात दूरसंचार कंपनियों के करीब 4.59 करोड़ चालू सिम कार्ड किसी अज्ञात उभोक्ता के पास हैं, जिससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है। लिहाजा, इस गैर-जिम्मेदारी के लिए भारत की सात प्रमुख दूरसंचार कंपनियों पर 4,200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक ये अज्ञात सिम कार्डधारक देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं फिर भी दूरसंचार मंत्रालय नियमों का उल्लंघन करने वाली दूरसंचार कंपनियों को कानून के कठघरे में लाने में असफल हुआ है। सीएजी का कहना है कि इन दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।