इबोला संक्रमण की रोकथाम लिए 20 करोड़ डॉलर देगा विश्वबैंक
(International) संक्रामक रोगों से पिटने के अनुभवी विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने कहा कि नयी वित्तीय व्यवस्था उन तीनों अफ्रीकी देशों की मांग पर की गई है जो इबोला से सबसे अधिक प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस तरह की तात्कालिक सहायता की मांग की थी। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि विश्व बैंक समूह इबोला से प्रभावित समुदायों और परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा सहायता बढ़ाने के प्रयास तेज करेगा और संबंधित पश्चिम अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण क्षमता बढाने में मदद करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।