(India)
जिसके जरिए ग्राहक सीधे रिजर्वेशन कर सकते हैं और इस पूरी प्रक्रिया में बैंक खाते से पैसे तभी कटेंगे जब रिजर्वेशन हो जाएगा। आईआरसीटीसी को लंबे समय से रिजर्वेशन के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, इनमें टिकट बुक न होने की स्थित में भी बैंक अकाउंट से पैसे कट जाना सबसे बड़ी समस्या थी। साथ ही बैंकों का मनमाना सर्विस चार्ज भी ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहा था। आईआरसीटीसी ने अब यात्रियों को रूलिंग डिपोजिट स्कीम (आरडीएस) की सुविधा दी है। इस स्कीम के तहत आए दिन सफर करने वाले यात्री वेबसाइट पर अपनी रिक्वेस्ट भेजेंगे जिसके बाद यात्री से पर्सनल और बैंक खाते की डिटेल मांगी जाएगी। यह जानकारी देते ही उसे आरडीएस की सुविधा मिल जाएगी। उसे गोपनीय पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिजर्वेशन के दौरान यात्री वेबसाइट पर जाकर आरडीएस ऑप्शन को खोलकर सीधे टिकट बुक कर सकेंगे। पहले की तरह अब बैंक या अन्य व्यक्तिगत जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। टिकट बक होते ही खुद ब खुद रकम खाते से कट जाएगी। इसके अलावा अब तक आईआरसीटीसी वेबसाइट पर रिजर्वेशन करवाने पर ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त एक हजार रूपए तक के टिकट पर 10 रूपए बैंक सर्विस चार्ज काट लेते थे, लेकिन नई सुविधा में यह चार्ज भी कम किया जाएगा। अब 2000 रुपये की टिकट पर 0.75 फीसदी और इससे अधिक के टिकट पर मात्र 1 फीसदी कटौती होगी यानी हजार रूपए के टिकट पर 7.50 रुपये काटे जाएंगे। महंगाई के इस दौर में आईआरसीटीसी की इस नई सुविधा से रेल यात्रियों को निश्चित ही काफी सुविधा मिलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।