(International)
बुधवार सुबह ट्रेन पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की टांग प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई थी। ऐसा देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों ने फंसे मुसाफिर को निकालने के लिए ट्रेन ही झुका दी। घटना स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने एक साथ जोर लगाकर ट्रेन को झुका दिया और उस व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया। वहां मौजूद अन्य लोगों और रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए 10,000 टन वजनी ट्रेन को टेढ़ा करके फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। ड्राइवर को भी सूचना दी गई कि वह ट्रेन नहीं चलाए। फंसे हुए व्यक्ति को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। इंटरनेट पर इस घटना का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।