रिजर्व बैंक ने सिंडिकेट बैंक खातों की जांच शुरू की
(India)
रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा है कि उसने सिंडिकेट बैंक के खातों की जांच शुरू कर दी है। बैंक के सीएमडी एस के जैन को हाल में ही सीबीआई ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट किया है। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने इस बात को स्वीकार किया है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों में गवर्नेंस संबंधित मसले हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोन स्वीकृत करते वक्त ट्रांसपैरेंसी की जरूरत है। मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद राजन ने कहा, सिंडिकेट बैंक के खातों की जांच की जा रही है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। सिंडिकेट बैंक मामले से पता चलता है कि कई गड़बड़ियां हैं। सीबीआई ने 2 अगस्त को सिंडिकेट बैंक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस. के. जैन को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर कुछ कंपनियों की क्रेडिट लिमिट को बढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है। राजन ने कहा, श्एन्फोर्समेंट एजेंसी के लिए यह अहम है कि वह मामले की पूरी जांच को सुनिश्चित करे। मुझे लगता है कि वह ऐसा करेगी...बैंकिंग सिस्टम में सभी समस्याओं की जड़ दूसरी वजहों की बजाय आपराधिकता है।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।