इजरायल को अमेरिका देगा बड़ी धनराशि
(International)
इजरायल को कम दूरी के रॉकेट हमलों से सुरक्षा प्रदान करने वाले आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली हासिल करने के लिए अतिरिक्त 22 करोड़ 50 लाख डॉलर की राशि देने वाले विधेयक पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। ओबामा के हस्ताक्षर करते ही यह विधेयक कानून का स्वरूप ले चुका है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोस अर्नेस्ट ने बताया, श्इस रकम से इजरायल आयरन डोम के पुजरें का उत्पादन जारी रख सकेगा ताकि रॉकेट हमलों को रोकने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार मौजूद रहे।श् आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर तैयार किया है। इस पर आने वाला पूरा खर्च अमेरिका ही वहन करता है। गाजा में चल रहे संघर्ष के बीच हमास की ओर से दागे अधिकतर रॉकेटों को इजरायल ने इसी प्रणाली के जरिए सफलतापूर्वक हवा में मार गिराया, जिससे उसके नागरिकों के जान-माल को अधिक नुकसान नहीं हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।