(India)
ब्रिटिश एयरवेज ने पेशकश की घोषणा करते हुए कहा है, 'उत्तरी अमेरिका व कनाडा में चुनिंदा शहरों के लिए सभी कर सहित किराया 65,880 रुपये से शुरू होगा। इसके लिए टिकट बुकिंग 5 अगस्त से 31 अगस्त तक की जा सकती है। यात्रा अवधि 31 दिसंबर तक रहेगी।' कंपनी फिलहाल लंदन हीथ्रो से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूर व हैदराबाद के लिए सप्ताह में 48 उड़ानों का परिचालन करती है। उल्लेखनीय है कि जेट एतिहाद व एमिरेट्स ने पहले ही ऐसी घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।