इराक की राजधानी बगदाद में एक आत्मघाती बम धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई और 108 लोग घायल हो गए। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यह हमला शहर के दो जिलों में दो कार बम धमाके के साथ हुआ। इसमें से एक बम निकट के सदर जिले और दूसरा उर जिले में एक बाजार के निकट हुआ। विस्फोट में वर्जिन मैरी चर्च क्षेत्र शामिल है। गौरतलब है कि इराक में जारी खूनी संघर्ष, आतंकवाद और हिंसा में कम से कम 1,737 इराकी मारे जा चुके हैं और 1,978 अन्य घायल हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।